“मेरा प्रत्याशी, कमल का फूल” के इस संकल्प को भाजपा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है : श्री दरबार, सांसद

मनावर : (मप्र.) आगामी 20 जनवरी को नगर पालिका के लिए मतदान किए जाने हैं। जिसको लेकर नगर में दो बड़ी पार्टी बीजेपी एवं कांग्रेस युद्ध स्तर पर ताबड़तोड़ तैयारियां कर रही है। भाजपा ने मनावर में हर वार्ड का हाल जानने और सही उम्मीदवार की खोज निकालने के लिए 15 ही वार्डों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए। पर्यवेक्षकों द्वारा नगर के सभी वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं से पार्षद की दावेदारी वाले नामों पर विचार विमर्श किया तथा बैठक लेकर सही उम्मीदवार की सूची पैनल तैयार की। भाजपा ने दिनेश गिरवाल, श्याम अग्रवाल, चंचल पाटीदार, भागीरथ राठौड़, लोकेश चौहान, संजय बघेल, महेंद्र सिंह चाचूबना, राजेंद्र मोदी, विक्रम पटेल, देवेंद्र पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, राजेंद्र पांडे, लोकेंद्र बघेल को भेजकर नगर के सभी 15 वार्डों में बैठक कर वार्डवासियों की राय जानी।

पर्यवेक्षकों द्वारा सभी वार्डों में जगह-जगह वार्तालाप की गई।जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा, इस दौरान कार्यकर्ता और वार्ड वासियों ने अपनी अपनी राय पर्यवेक्षकों के सामने रखी। पर्वेक्षको ने सभी वार्ड वासीयो और कार्यकर्ताओं की मन की बात भी जानी और सही उम्मीदवार के चयन हेतु जनसंपर्क भी किया। चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में विचार विमर्श किया गया एवं लोगों की राय भी जानी। इसमें आए नामों की लिस्ट जिला संगठन धार को भेजी जा रही है। तीन-तीन नामों की पैनल तैयार की जाएगी। जिसमें से प्रत्याशी का चयन होगा।

ज्ञात हो की इस बार नगर पालिका में पार्षद द्वारा अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया लागू है। शहर के प्रथम नागरिक का चयन इस बार जीते हुए पार्षद द्वारा किया जायेगा। जिसको लेकर नगर में वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची ने नामो की संख्या बड़ी हुई है। एक एक वार्ड से कई नाम सामने आए हैं। जिन पर विचार विमर्श किया जा रहा है तथा नामों की सूची पैनल बनाकर पदाधिकारियों को भेजी जाएगी।

वही बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद छतरसिंह दरबार ने कहा कि हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा प्रत्याशी प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेंगे। हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा प्रत्याशी मध्यप्रदेश में संचालित नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। “मेरा प्रत्याशी, कमल का फूल” के इस संकल्प को भाजपा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।