Breaking News

झंडा वंदन कर, गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

उज्जैन : (मप्र.) उज्जैन शहर के नानाखेड़ा स्तिथ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल मे गणतंत्र दिवस 2023 का कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर मिडिल क्लास के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों ओर देश प्रेम से सराबोर प्रस्तुति पेश की। महिला सशक्तिकरण, देश का विकास प्रस्तुति के मुख्य केंद्र रहे।

प्रोग्राम का संचालन स्कूल की कोऑर्डिनेटर गुलनाज़ खान ने किया। उन्होंने बताया की सेंट जोसेफ स्कूल कोटा से संचालित है ओर नई शिक्षा पद्धति, अंग्रेजी माध्यम और स्मार्ट एजुकेशन पर आधारित है। हम विद्यार्थियों के सामाजिक ओर शैक्षणिक विकास को हमेशा सर्वोपरी रखते है। स्कूल की प्रधानाचार्य करुणा शुक्ला और सौरभ शुक्ला ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है इसे भारत के सभी नागरिक, सर्व समाज मिलकर मनाते हैं। सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं नगर l, शहर एवं अपने वार्ड में रैली निकालकर शहीदों के जय जयकार के नारे लगाते हुए देशभक्ति में लिप्त वस्त्र पहनकर खुशियां मनाते हैं। साथ ही अपने कार्यालय और संस्थानों पर झंडा वंदन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button