भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस

धार : (मप्र.) धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने धार में प्रथम प्रेस कान्फ्रेस में सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित देश के अनेक संगठनों एवं बुद्धिजीवीयों ने राहुल गांधीजी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर पदयात्रा के माध्यम से भारत जोडो यात्रा करके देश में आपसी सद्भाव और प्रेम को वातावरण निर्मित करके महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश में व्याप्त मँहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार असमानता और अन्याय जैसे अनेक मुद्दों के प्रति जनता में जाग्रती आई है। देश की एकता अखण्डता के लिये भारत जोडो यात्रा का योगदान अविस्मरणीय है। राहुल गांधी ने तपती गर्मी, बारिश और ठण्ड के बावजूद पदयात्रा करके देश के प्रति अपनी भावनाओं को अडिग भाव से प्रदर्शन किया है।
आज इस यात्रा का समापन महात्मा गांधीजी की पुण्य तिथि पर किया जाकर राष्ट्रीय ध्वज को पहराकर देश की एकता, अखण्डता के प्रति कांग्रेस ने अपना संकल्प समर्पित किया है।

कांग्रेस पार्टी ने भारत जोडो यात्रा को विस्तारित करते हुए देश के सभी गांवों में पदयात्रा को हाथ से हाथ जोडो के माध्यम से प्रारंभ किया है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे दो माह तक निरन्तर इस यात्रा में घर-घर जाकर राहुल गांधी का पत्र सभी नागरिकों को सौपेंगें। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी सभी को वितरित करेगें।

जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने 26 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण कर पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम के द्वारा पार्टी की सेवा अनेक वर्षों तक करते हुए जो कार्य किये उसके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपील की है कि जिले के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुझे भी सहयोग करेंगें और आगमी चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिएbकमल किशोर पाटीदार और सभी नेताओं से मिलकर काम करते रहेंगें ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार के साथ पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, विधायक पांचीलाल मेणा, जिला महामंत्री जावेद खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबड़ा, हितेश ठाकुर, शकील खान, असलम जमींदार, जगदीश पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।