Breaking News

नगर में नपा अध्यक्ष की दौड़, 8 फरवरी को वर्तमान परिषद का कार्यकाल होगा खत्म

मनावर : (मप्र) मनावर नगर पालिका को लेकर पार्षद चुनाव संपन्न तो हो चुके हैं, जिसमें भाजपा के 9 और कांग्रेस 6 प्रत्याशियों को जीत मिली। चुनाव के बाद से ही नगर में नपा अध्यक्ष की वोटिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अध्यक्ष बनने के लिए 8 मतों की आवश्यकता होगी , क्योंकि नगर में कुल 15 वार्डों के 15 पार्षद बने हैं। देखा जाए तो भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि भाजपा को बढ़त मिली है। उसके बाद भी क्या गड़बड़ घोटाला हो जाए कहा नहीं जा सकता? जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पार्षद क्षेत्र से बाहर थे, वहीं बीजेपी आलाकमान से भी सभी पार्षदों को पार्टी का दबाव बना हुआ है। नगर भाजपा को भोपाल मुख्यालय से क्या दिशा निर्देश मिलते हैं यह कुछ दिनों में तय हो जाएगा। क्योंकि नगर में प्रथम नागरिक का चयन करने वाले पार्षद पार्टी के बताए हुए प्रत्याशी को ही अपना मत देंगे, ऐसी आशा की जा रही है।

उधर कांग्रेस को भी अपनी परिषद बनाने में 2 पार्षदों की कमी है, मतदान प्रक्रिया के अखरी वक्त में क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता ? सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों पार्टियों के कुछ पार्षद एक दूसरे के संपर्क में है और मिलजुल कर अपनी पसंदीदा खिचड़ी पकाने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह भी थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है क्योंकि पार्टी के प्रभारियों की नजर बराबर अपने-अपने पार्षदों के ऊपर रखी जा रही है। जबतक नगर में प्रथम नागरिक के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक जीते हुए 15 पार्षद पार्टी के संपर्क में रहेंगे। जिसकी खास जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष को रहेगी। क्योंकि जिले में नगर निकाय चुनाव में विजेता हुए पार्षदों को जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों की निगरानी में मतदान कराए जाएंगे।

भाजपा से नारायण सोनी व अजय पाटीदार के नामों पर है चर्चा

लोगों की कहासुनी और राजनेतिक समीकरण को समझते हुए यह ज्ञात होता है कि नगर में भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए खड़े होने वाले नामों में भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सोनी और अजय पाटीदार के नामो में से एक नाम सामने आ सकता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा सिंबॉल किसके नाम से भरा जा रहा है वह एक गोपनीयता बरकरार है। माना जा रहा है कि 7 फरवरी तक अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। आगे चुनाव आयोग अपनी तारीख और समय निर्धारित करेंगे।

नई परिषद से नगर की जनता को उम्मीदें

नगर की जनता पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल से ग्रस्त हो चुकी है, नगर में पक्की सड़कें, साफ नालिया, नगर का ट्रैफिक, स्वच्छता, सड़को पे बहता पानी, नपा के कार्यों का पूरा ना होना। जैसे मुद्दों से जनता ऊब गई है। नगर को साथ लेकर चलने वाली सोच नगर में बेहतर विकास कर सकती है। पार्टी को नगर के हित में बेहतर कार्य और विकास करने वाले योग्य पुरुष को ही नगरपालिका की अध्यक्षता करने के अवसर देना चाहिए। ताकि पिछले 5 वर्षों से तृप्त जनता को न्याय मिल सके और आने वाले 5 वर्षों में पिछले 5 वर्षों की भी भरपाई की जा सके। नगर पालिका को इस बार बुद्धिजीवी व्यक्ति की आवश्यकता है, जो प्लानिंग के साथ नगर डेवलप करे। नगर के पास ही एक विशाल उद्योग फैक्ट्री स्थापित है, जो मनावर को जोड़कर रखती है और फैक्टरी से मिलने वाला व्यापार भी नगर वासियों को लाभ देता है। नगर की गुणवत्ता के साथ पक्की रोड, नालिया, नगर की सफाई, सुंदरता आदि तथा सर्व समाज की समस्याओं निराकरण करने की काबिलियत रखने वाले प्रथम नागरिक को ही जनता इस बार स्वीकार भी करेगी। क्योंकि जनता अपना अमूल्य मत देकर जनप्रतिनिधियों को विजय बनाती है तो वह नगर वार्ड के बेहतर विकास की उम्मीदें भी लगाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button