10 फरवरी को होगा नगर के प्रथम नागरिक का चयन, भाजपा के नारायण सोनी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

मनावर : (मप्र.) कलेक्टर कार्यालय से जारी हुए पत्र के अनुसार नगरपालिका मनावर में 10 फरवरी को नगर के प्रथम नागरिक के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, यानी कि नगर पालिका अध्यक्ष का निर्णय 10 फरवरी को हो जाएगा। जानकारी सार्वजनिक होने के बाद दोनों पार्टियों के खेमे में खलबली मच गई। नगर में जीते हुए पार्षदों में से 10 पार्षद नगर से बाहर है, जिनके मतदान के दिन आने की संभावना है। वैसे भी नगर में अध्यक्ष बनने की होड़ मची हुई है जिनको लेकर कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन समीकरणों के आधार पर अब देखा जाए तो भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सोनी अध्यक्ष पद के प्रथम दावेदार बताए जा रहे हैं।
क्योंकि नारायण सोनी सभी पार्षदों से वरिष्ठ हैं, उनका अनुभव भी नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। वह सांसद प्रतिनिधि होने के साथ-साथ पिछले कई दशकों से नगर और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। ऐसे वरिष्ठ चेहरों को ही भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित करना एक उचित कदम होगा।
बीते वर्षों पहले अपने कार्यकाल में नारायण सोनी ने नगर में काफी विकास कार्य किए थे, सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली योग्यता भी उनमें है। ऐसे में पिछले 5 वर्षों से परेशान नगर की जनता को राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा और एक योग्य प्रथम नागरिक के संरक्षण में नगर की भी रूपरेखा बदलेगी।
नगर की जनता ने सोच-समझकर नगर पालिका चुनाव में मतदान किया है, ताकि नगर में चोमूखी विकास और नपा संबंधित कार्य को समय पर पूरा किया जाएगा। क्योंकि पिछले 5 वर्षों में नगर की जनता के कोई काम सही रूप से नहीं किए गए, एक अयोग्य व्यक्ति को नपा की गद्दी पर बैठा कर नगर को 5 साल पीछे धकेल दिया था। लेकिन वर्तमान नगर पालिका परिषद में पार्षद द्वारा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया की जाएगी। और पार्षदों को अध्यक्ष चुनने का अधिकार रहेगा। लेकिन उन पार्षदों को यह भी याद रखना है कि जनता ने नगर के हित में मतदान किया है अगर पार्षद मनमानी के चलते फिर किसी अयोग्य आदमी को कुर्सी पर बिठाते हैं तो जनता उनका बहिष्कार करेगी। नगर की जनता को किसी भी हाल में योग्य और अनुभवी व्यक्ति को ही नपा की कुर्सी पर बैठता देखना है। ताकि वह प्रथम नागरिक के रूप में शहर का चौमुखी विकास कर सके। और नगर की जनता की तकलीफों को गंभीरता से समझकर समय पर उसका हल किया जा सके।
सोच समझकर नाम अधिकृत करे भाजपा
मनावर नगर पालिका में अभी अध्यक्ष पद के दावेदार का नाम भाजपा पार्टी की ओर से उजागर नहीं किया गया, लेकिन 10 फरवरी से पहले सिंबल देकर दावेदार का नाम सार्वजनिक करना है। लेकिन पार्टी को यह भी ध्यान रखना है कि नगर के बेहतर विकास और नापा के बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें योग्य पुरुष को ही अधिकृत करना होगा। क्योंकि नगरपालिका 5 वर्षों का एक प्रोजेक्ट है जिससे सही रूप से संचालित करना एक बुद्धिजीवी व्यक्ति का काम है जो अपनी सोच समझ से सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नगर के लिए उचित निर्णय लेने की काबिलियत रखता हो।