नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी हुई, बीजेपी के अजय पाटीदार अध्यक्ष और रेणु शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

मनावर : (मप्र.) नगर में आज प्रथम नागरिक के फैसले पर मोहर लगी। भाजपा के 9 पार्षद तथा कांग्रेस के 6 पार्षदों ने मतदान किया। चुनाव की प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम भूपेंद्र सिंह रावत, तहसीलदार आरसी खतेड़िया, नायाब तहसीलदार की निगरानी में संपन्न हुई। इसी के साथ एसडीओपी धीरज बब्बर, थाना प्रभारी नीरज कुमार बिरथरे मनावर, गंधवानी, धरमपुरी तथा धार मुख्यालय से पुलिस बल भी मौजूद रहा। यह मतगणना की प्रक्रिया पुराने जनपद पंचायत भवन में की गई।

बीजेपी के नवागत नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार को कुल 10 मत मिले वहीं एक रिजेक्ट होते हुए कांग्रेस की लक्ष्मी जाट को 4 मतों का सहयोग मिला। इसी के साथ नगर में बीजेपी की नगर सरकार बनी। साथ ही उपाध्यक्ष के लिए रेणु शर्मा का बीजेपी की ओर से फार्म भरा गया था जिसमे वह भी विजय हुई।

भाजपा के 9 पार्षद होने के बावजूद 10 मत मिले, क्रॉस वोटिंग के आसार सच साबित हुए और कांग्रेस के पार्षद ने भी बीजेपी में मतदान किया। नगर में चर्चा का विषय बनी चयन प्रक्रिया लोगों को अचंभे में डाल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय पाटीदार पूर्व मंत्री रंजना बघेल के खेमे के बताए जाते हैं। भाजपा ने अजय पाटीदार का सिंबल देते हुए दावेदार बनाया था, जो विजय हुए और नगर के प्रथम नागरिक बने। और उपाध्यक्ष में रेणुका शर्मा निर्वाचित हुई। भाजपा की जीत के लिए नगर के सभी कार्यकर्ताओं को श्रेय जाता है खासकर सांसद, पूर्व मंत्री, नगर अध्यक्ष सचिन पांडे की भूमिका भी सराहनीय रही।

कांग्रेस का मत भी बीजेपी को प्राप्त हुआ
मतगणना के अनुसार भाजपा को 10 मत मिले, यानी कि कांग्रेस पार्टी का भी मत भाजपा में शामिल हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद कांग्रेसी आपस में मंथन करने में लगे हुए हैं कि कांग्रेस के किस पार्षद का मत भाजपा को दिया गया, वही एक मत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों प्रक्रिया में रिजेक्ट हुआ। वह मत भाजपा या कांग्रेस का है ये अभी बताया नही जा सकता है।