Breaking News

शिव ज्योति दीपोत्सव महापर्व के भव्य आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

उज्जैन (मप्र.) फरहा खान – मप्र जनअभियान परिषद् द्वारा आगामी शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर क्षिप्रा नदी एवं नगर के धार्मिक स्थलो पर भव्य दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारियों पर परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय द्वारा उपस्थित कार्यकताओं को उज्जैन की गौरवशाली परंपरा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीपोत्सव महाअभियान में भाग लेना है। साथ ही अपने निवास के आसपास रहने वाले ईष्ट मित्रों को भी पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। आपने कहा कि इस आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना है। साथ ही आपने ग्राम विकास यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता करने एवं प्रति विकासखंड 5 आदर्श ग्राम चयनित कर स्‍वयंसेवी संस्‍था/नवांकुर संस्‍था को 1 ग्राम गोद लेने हेतु आहवान किया।

दीपोत्सव की विस्तृत जानकारी परिषद् के संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय ने दी जिला समन्वयक श्री सचिन शिम्पी द्वारा परिषद् द्वारा की जा रही विस्तृत तैयारी से अवगत कराया साथ आपने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकताओं की सूची जिला प्रशासन को उपलब्‍ध करा दी गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

देव दीपावली के बाद अब शिव दीपावली एक बार फिर धार्मिक नगरी उज्जैन को विश्व के पटल पर चमकाने जा रही है।महाशिवरात्रि के पर्व पर उज्जैन में 21 लाख दीपक लगाकर शिव दीपावली मनाई जाएगी। इस मुख्य आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आ रहे हैं।


धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन में शिव दीपावली पर्व को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button