नगर पालिका परिषद में 25 फरवरी को `मेगा समाधान शिविर` का आयोजन

मनावर : (मप्र.) पिछले दिनों हुए नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ जीत मिली। जिसमें भाजपा के 9 पार्षद विजय हुए थे, वहीं कांग्रेस के 6 पार्षद ही जीत पाए थे। इसी के साथ नगर के प्रथम नागरिक के चयन की प्रक्रिया में अजय पाटीदार अध्यक्ष एवं रेणुका नवीन शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।
नवीन परिषद बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी में काफी उत्साह दिखाई दिया, क्योंकि वर्षों से नगरपालिका में राज करने वाली पार्टी पिछले चुनाव में बाहर हो गई थी। लेकिन इस वर्ष दोबारा वह नगरपालिका में काबिज हो गई।
इसी के साथ नवीन नगर पालिका परिषद ने नगर में जनता की समस्याओं को देखते हुए नगर में प्रथम मेगा समाधान शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर 25 फरवरी शनिवार को नगर पालिका परिषद में लगाया जाएगा। जिसका समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन पांडे ने बताया कि मनावर में जनता के मुख्य समस्याएं जैसे नामांतरण, नालियां, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास, संबल योजना, अटल पेंशन योजना, सड़के, पानी आदि को लेकर जो भी समस्याएं वर्तमान में चल रही है उसे दर्ज कर शीघ्र ही उनका समाधान किया जाएगा।
इस शिविर में नगर की लोकप्रिय जनता अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन करेगी, जिसे नवीन परिषद द्वारा जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया कि जनता पिछले कई वर्षों से समस्याओं को लेकर जूझ रही थी, जिन्हें ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की नवीन परिषद द्वारा मेगा समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की जनता को सुना जाएगा।