Breaking News

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पुणे अस्पताल में भर्ती

बड़वानी : (मध्य प्रदेश) एसएम जोशी फाउंडेशन, पुणे में चल रही जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय की राष्ट्रीय बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत पर पुणे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि किडनी में स्टोन और यूरिनरी इनफेक्शन पाए जाने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। स्थिति स्थिर और सामान्य है। डॉ. विनोद शाह की टीम के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

डॉ सुनीलम ने अस्पताल में मेधा पाटकर एवं डॉक्टरों से बात करने के बाद बताया कि स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है तथा उपचार जारी है।

डॉ सुनीलम ने सभी समर्थकों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे मेधा पाटकर जी को फोन ना करें। पुणे के साथियों के द्वारा समय समय पर मेघा पाटकर जी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।

बीमारी की जानकारी मिलते ही मेधा पाटकर के साथियों ने जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। वही बड़वानी के समाजसेवी सादिक चंदेरी ने बताया कि मेधा पाटकर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नर्मदा घाटी आंदोलन की एक बड़ी नेत्री है, जिन्होंने डूब प्रभावितों को उनके अधिकार के लिए और नर्मदा को बचाने के लिए सतत प्रयास किए हैं।

धार जिले के मनावर की सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस की जिला महिला उपाध्यक्ष अख्तर बी एवं कांग्रेस नेत्री सकीना अली बोहरा द्वारा भी मेधा पाटकर के हाल जानने के लिए कार्यकर्ताओ से संपर्क किया तथा जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button