Breaking News

सांसद छतरसिंह दरबार के साथ पूर्व गृहमंत्री की नजदीकी, क्षेत्रीय राजनीति को मिल रहे हैं नए संकेत?

धार : (मप्र.) इस वर्ष 2023 में देश के कई प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर हर प्रदेश में राजनेता बैठक, महाधिवेशन और कार्यकारिणी समितियां बनाकर प्रचार प्रसार एवं विधानसभाओं को मजबूत करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कमजोर विधानसभा सीटों पर गहरा मंथन किया जा रहा है, जिसको लेकर पार्टियों के पदाधिकारी चिंतित भी हैं। क्योंकि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 230 सीटों में से 115 से अधिक सीट भाजपा को जितना होगी।

बात करें मध्य प्रदेश के धार जिले की, जहा 7 विधानसभा सीटें है, जिसमे धार, बदनावर, गंधवानी, सरदारपुर, मनावर, धरमपुरी, कुक्षी शामिल है। जिसमे 5 सीटों पर कांग्रेस के विधायक तथा 2 सीटों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। वैसे 2018 में जिले में 6 सीट कांग्रेस के हाथ में थी, लेकिन ज्योतिराज सिंधिया के राजनेतिक दल बदलने के बाद बदनावर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। वही धार जिले के सांसद छतरसिंह दरबार भाजपा के वरिष्ठ सांसदों में शुमार है। जिसके नाते उन्हें इस वर्ष विधानसभा चुनाव में धार जिले की अधिकतम सीटें जिताने की अहम जिम्मेदारी बनी हुई है।

सांसद श्री दरबार ने चर्चा के दौरान बताया था कि इस सत्र में सातों सीट भाजपा के पाले में होगी, जिसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा पूरी तैयारियां की जा रही है। प्रदेश में भाजपा, संघठन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने इस माह विकास यात्रा निकालकर कई योजनाओं और निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। जिससे जन-जन तक समस्त योजनाओं का लाभ मिले और पार्टी का जनता से सीधे संवाद हो को लेकर जोर दिया गया।

मंत्री श्री दत्तीगांव एवं पूर्व मंत्री रंजना बघेल और जिलाध्यक्ष यादव भी जिले में सक्रिय

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सभी जिला अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच सड़कों पर उतारा गया था। ताकि जनता की समस्त समस्याओं और उनकी स्थिति का जायजा लिया जा सके। मध्य प्रदेश के औद्योगिक मंत्री राज्य मंत्री गांव और निमाड़ क्षेत्र की पूर्व मंत्री रंजना बघेल भी आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। भाजपा के दिग्गज मिलकर जिले में अधिक से अधिक सीट भाजपा के पाले में लाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व गृहमंत्री की सांसद से नजदीकी क्या कहती है?

जिले के निवासी एवं पूर्व गृहमंत्री जगदीश मुवेल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिनकी भाजपा में एंट्री से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस वक्त वह अक्सर सांसद दरबार के साथ कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। जिसके कारण कई लोग यह अनुमान भी लगा रहे हैं कि सांसद दरबार के नेतृत्व में मनावर या धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से श्री मुवेल को दी जा सकती है। लेकिन अभी यह बता पाना संभव नहीं है कि वह मनावर या धरमपुरी किस क्षेत्र से उम्मीदवारी कर सकते हैं। क्योंकि दोनों ही विधानसभा में उनके पुराने पर गहरे ताल्लुकात बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button