दिल्ली के नगर निगम में हुए हंगामे के बाद अब मामला पुलिस के पास पहुंचा, 27 फरवरी को स्थाई समिति का होगा चुनाव।

नई दिल्ली : (मोमना बेगम) देश की राजधानी दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद शुक्रवार को एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्यों के लिए हुए चुनाव में देर शाम हंगामे के बाद सदन में आप और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद बढ़ता देखने को मिला। बीते दिन सदन में जोरदार हंगामा और उसके साथ मारपीट होने के बाद अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शिकायतों का दौर शुरू किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद होने के बाद एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की गई, पुलिस ने दोनों की शिकायत को सुना और आगे कार्रवाई की जा रही है। मेयर शैली ओबेरॉय द्वारा शुक्रवार को प्रमुख छह सदस्यीय स्थायी समिति के चुनाव में एक वोट को अवैध घोषित करने के बाद नारेबाजी के बीच भाजपा और आप सदस्यों ने एक-दूसरे को लात, घूंसे और धक्का देकर एमसीडी हाउस में लड़ाई शुरू कर दी थी। जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के मुख्यालय में ही अनुशासन के खिलाफ उड़ता कदम देख सभी पार्टियां हैरत में है।

जोरदार हंगामे के बाद बैठक स्थगित कर दी गई है अब हाउस की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 27 तारीख तय की गई है, 27 फरवरी को स्थाई समिति का चुनाव होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के पार्षद अशोक मनु इस दौरान गिर गए थे जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने हेतु भर्ती किया गया था तबीयत ठीक होने के बाद उन्होंने सदन में भाग लिया
नगर निगम दिल्ली में हुए हंगामे के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं ज्ञात हो कि दोनों पार्टी द्वारा किए गए हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक दूसरे के साथ हाथापाई और पानी की बोतल ले तथा अन्य सामग्री एक दूसरे पर फेंकते नजर आ रहे हैं यहां तक कि महिलाएं भी एक दूसरे को मारते बाज नहीं आई।
#WATCH | Delhi: Clashes continue at Delhi Civic Centre as AAP and BJP Councillors rain blows on each other over the election of members of the MCD Standing Committee. pic.twitter.com/qcw55yzRrQ
— ANI (@ANI) February 24, 2023
मेयर शैली ओबरॉय ने कहा
ओबेरॉय ने कहा कि जब महिलाएं सदन के अंदर सुरक्षित नहीं हैं तो दिल्ली में कैसे सुरक्षित हो सकती हैं, उन्होंने भाजपा के तीन पार्षदों व अन्य के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी है, उन्होंने बीजेपी पार्षदों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इसको लेकर मेयर ओबरॉय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए समय मांगा है।
आप के खिलाफ भी कमला मार्केट थाने में शिकायत
भाजपा पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने आप पार्षदों के खिलाफ कमला मार्केट पुलिस थाने में ‘गंभीर नुकसान और चोट पहुंचाने और भाजपा की महिला पार्षदों के साथ आपराधिक हमले करने और आपराधिक साजिश के साथ जीवन को खतरे में डालने के इरादे से आपराधिक हमला करने’ की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भाजपा की मीनाक्षी शर्मा ने कहा था कि आप के किसी व्यक्ति ने मुझे किसी नुकीली चीज से मारा। उन्होंने मेरी गर्दन को भी छुआ। यह एक पुरुष पार्षद द्वारा किया गया था। उन्होंने सदन नहीं चलने दिया है। पता नहीं वह दिल्ली की मेयर हैं या आप की। वह केजरीवाल और अन्य आकाओं के आदेश पर काम करती हैं।