जोबट विधानसभा में भगोरिया पर्व पर थिरके प्रदेश अध्यक्ष

मेने अपनी जवानी मध्य प्रदेश पर समर्पित कर दी, में चाहता हूं प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे : कमलनाथ

अलीराजपुर: (शाहनवाज शेख) शुक्रवार को अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, कुक्षी विधायक हनी बघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कई कांग्रेस नेता शामिल रहे। यहां उन्होने सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी परिवारों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए भगोरिया उत्सव मनाया।
भगोरिया पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— MP Congress (@INCMP) March 3, 2023
आदिवासियों के साथ,
हमेशा खड़े हैं कमलनाथ। pic.twitter.com/WjuXtfeyKO
जोबट तहसील के उदयगढ़ में आदिवासियों के प्रसिद्ध त्यौहार भगौरिया हाट में हिस्सा लेने पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि होली की शुरुआत में यहां भगोरिया पर्व में शामिल होकर वे बहुत खुश हैं। उन्होने कहा कि ‘मुझे मेरे जिले छिंदवाड़ा में भी भगोरिया के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन मैंने कहा कि मैं उदयगढ़ जाऊंगा। हमारा प्रदेश पूरे देशभर में सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी वाला है। हमारे आदिवासी भाइयों में बेहद मेल है। भील-भिलाला, गोंड, कोल सहित सभी आदिवासी समाज में आपसी प्यार है।

कमलनाथ ने कहा कि मेने अपनी जवानी मध्य प्रदेश पर समर्पित कर दी, में चाहता हूं प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। मैं आज यहां कोई राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं। मैं ये नहीं कह रहा कि कमलनाथ का साथ दो कांग्रेस का साथ दो। आज के शुभ दिन एक ही बात कहने आया हूं। प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रख लीजिए। ये सब नौजवान मध्य प्रदेश का, अलीराजपुर का, झाबुआ के भविष्य का निर्माण करेंगे। अगर इनका भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसे भविष्य का निर्माण होगा। आज के भटकते हुए नौजवान हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। ये ही सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि नौजवानों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहे। आप ये तस्वीर रख लीजिए अपने सामने..पीड़ित किसान, छोटे व्यापारी, बेरोजगार नौजवान को देखकर सच्चाई का साथ दीजिएगा। सच्चाई का साथ देंगे तो हमारे जिले का प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।’

जोबट सीट से चुनाव लड़ सकते है महेश पटेल
आगामी विधानसभा चुनाव में जोबट सीट से चुनाव लड़ सकते है पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल। सूत्रों के अनुसार विधानसभा को मजबूत करने के उद्देश्य से ही कमलनाथ ने भगोरिया हाट में शिरकत की। बताया जा रहा है की महेश पटेल को इस सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। क्योंकि आदिवासी नेता होने के साथ साथ दबंग छवि रखने वाले श्री पटेल ही कांग्रेस के एक मात्र विकल्प है जो भाजपा की सीट को पुनः जीतकर कर कांग्रेस का परचम लहरा सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वे में भी महेश पटेल का नाम सबसे ऊपर आया है। साथ ही वह समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले नेता जाने जाते है।