Breaking News

युवा साथियों शुभ संकल्प से लक्ष्य की सिद्धि निश्चित हैं – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा

मनावर : (मप्र.) शाहनवाज शेख। बूथ विस्तार अभियान 2.0 के अंतर्गत भाजपा के युवा सम्मेलन का मृत्युंजय रिसोर्ट मनावर में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा बंकनाथ अटल दरबार में दर्शन किये, मंच पर पदार्पण पश्चात् भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, इन्दौर संभाग सहप्रभारी राघवेंद्र गौतम, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला प्रभारी श्याम बंसल, जिला महामंत्री सन्नी रीन, सौरभ शर्मा, विधानसभा संयोजक राजू श्रीमाली, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, विधानसभा विस्तारक नितीन पाठक आदि अतिथियों ने भारत माता व भाजपा पितृ पुरूषों के चित्र पर पूजन कर पुष्प अर्पित किये।

मनावर विधानसभा के पांचो भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, अजय राठौड़, विक्रम निंगवाल, सचिन जायसवाल, यूवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश मुकाती व दशरथ सोलंकी ने प्रदेश अध्यक्ष का बड़े पुष्पहार से स्वागत किया एवं विधानसभा के युवा मोर्चा अध्यक्षों ने भी युवा आदर्श स्वामी विवेकानंद का चित्र अध्यक्ष शर्माजी को भेंट किया। विधानसभा के सभी मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों ने मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का पार्टी के दुपट्टो से क्रमानुसार अभिनंदन किया।

युवा सम्मेलन में स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या ने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में 14 मार्च से 24 मार्च 23 तक चल रहे दस दिवसीय अभियान में जिले के हर बूथ को डिजिटल करने के लक्ष्य को लेकर शत प्रतिशत पूर्ण करने के संकल्प को दोहराया। युवा सम्मेलन के मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने विधानसभा चुनाव के आगाज़ के रूप में युवाओं चलो बूथ की ओर का संदेश दिया।

श्री शर्मा ने सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक देशहित के निर्णयों की निरंतर पुनरावृत्ति की बात कही। आपने संगठन के बूथ डिजिटलाइजेशन कार्य में भाजपा नगर मंडल मनावर के अच्छे कार्य की मंच से प्रशंसा भी की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सात टेक्सटाईल पार्को की घोषणा की, जिसमें से एक पार्क धार जिले को मिलेगा जिससे लाखो रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के आह्वान पर अपने दोनो हाथ उठाकर घोषणा के लिए का प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के तीस वर्षों से पोलिंग पर बैठकर चुनावों में निरन्तर अपनी सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का मंच पर सम्मान किया और कहा संकल्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आपने युवाओं को उद्बोधित करते हुए कहा शुभ संकल्प से राष्ट्रहित में किये सभी कार्य निश्चित सफलता को प्राप्त करते हैं, प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में सिंघाना मंडल से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए। शक्ति जाट पटेल, चिंतन जाट उपसरपंच, महेंद्र देवके सरपंच, भगवंती रजनीकांत जाट जनपद सदस्य, राजा जाट पंच, जितेंद्र जाट, सर्वेश जाट , जगदीश मेहरा, पंच राकेश बघेल, पंच रोहित बघेल, सुकलाल पांचाल, मंसाराम पाटीदार हेमंत कटारे एवं गोपाल मेहरा सभी सदस्य ग्राम पंचायत सात्तलाई (गांगली) के हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने किया, पूर्व विधायिका रंजना बघेल ने सम्मेलन में उपस्थित सभी उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button