Breaking News

नगर निकाय चुनव की सरगर्मी हुई तेज

आसिफ़ राजा फर्रुखाबाद ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक करके संगठन को किया मजबूत

एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं को पार्टी की विशेषतायें गिनाईं

फर्रुखाबाद शमसबाद। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रीता जोशी ने समीक्षा की शमशाबाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा शमशाबाद महिला मोर्चा ने प्रदेश में अपने कार्यों के आधार पर एक अहम स्थान प्राप्त किया है महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं हो या सदस्यता अभियान हो या संगठन द्वारा निर्देशित कोई भी कार्य हो महिला मोर्चा प्रत्येक बूथ तक अपनी पहुंच बना चुका है क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए ऐसे काम किए गए हैं कि अब किसी बिना भय के महिलाएं कहीं भी आ जा सकती हैं उज्जवला योजना आज के लागू होने से महिलाओं में एक आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत हुई है महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबिता पाठक ने सरकार की योजनाओं का वखान किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी द्वारा की गयी,अपने सम्बोधन मे रेनू ने भाजपा सरकार की उपलब्दियाँ वखान की एवं मंडल मे महिला मोर्चा द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता जोशी ने शमसाबाद मंडल को प्रदेश पे चर्चा की बात की,एक सैकड़ा महिलाएं उपस्तिथि रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button