अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा मनावर को दी 6 ई-रिक्शा की सौगात, जनहित में एक सराहनीय कदम।

मनावर : (शाहनवाज शेख) आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सीमेंट निर्माण के क्षेत्र मे देश में एक प्रतिष्ठित एवं अग्रणीय स्थान रखती है। समूह के सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रमों का मार्गदशन एवं दिशा निर्देशन आदित्य बिरला सेंटर फार कम्युनिटी इनिशिएटिव एवं रूरल डवलपमेंट की चेयरमेन पद्मभूषण श्रीमति राजश्री बिरला के द्वारा किया जाता है। अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन निरंतर रूप से कर रही है।
मनावर, धार जिले का एक महत्वपूर्ण तहसील है। यह मध्यप्रदेश के पश्चिमी निमाड परिक्षेत्र मे स्थित है। यह शहर आसपास के लगभग 60 गांवो के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि ग्रामीण विस्तार के लोग अपनी फसलों की खरीदी बिक्री, दैनिक जीवनन-यापन एवं स्वास्थ्य संम्बधी आवश्यक्ताओं के लिए यहां आते जाते है। विगत वर्षो मे इस क्षेत्र मे कई प्रकार के उद्योग जिसमे प्रमुख रूप से सीमेंट इकाईयां स्थापित हुई है जिसके कारण इस क्षेत्र का विकास हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप यहां पर आधारभूत संरचना के क्षेत्र मे भी विकास हुआ है, जिसमें मनावर के चारो ओर कॉलोनीयों का निर्माण हो रहा है एवं मनावर कस्बा अब बडे शहर के रूप विकसित हो रहा है एवं वर्तमान में मनावर शहर की जनसंख्या लगभग 40000 के आसपास तक पहुंच गई है।

विकास एवं विस्तार के बावजूद भी यहां पर लोगो को शहर मे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए स्थानीय परिवहन के साधनों के अभाव का सामना करना पड़ता है मनावर नगर की आम जनता को आवागमन एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित बैटरी से द्वारा संचालित छः ई रिक्शा की सौगात मनावर नगर को दी है, जिसके संचालन के लिए नगर की सामाजिक संस्था जन चेतना लोक विकास समिति ने दायित्व लिया है। मनावर नगर के गांधी चौराहे से इंन्दौर रोड पर नवीन तहसील भवन, जनपद पंचायत, धार रोड पर महाविद्यालय, सिंघाना रोड, जाजमखेडी फाटा, कृषि उपज मंडी, बालीपुर धाम गणेश मंदिर, दशामाता मंदिर इस प्रकार बस स्टेण्ड मनावर से चारो ओर मनावर नगर की सीमा करीब तीन से चार कि.मी. तक फैली हुई है इस प्रयास के द्वारा नागरिकों को आवागमन हेतु ई रिक्शा की सुविधा मिल सकेगी एवं छः ई रिक्शा मनावर बस स्टेंण्ड से पांच कि.मी. के क्षेत्र मे अपनी सुविधायें देंगे। दिनांक 24 मार्च 2023 शुक्रवार सायंकाल 04 बजें धार रोड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर मे संत जनो के सानिध्य मे नगर के प्रसिद्ध पंडित शास्त्री मनोज शर्मा द्वारा विधि विधान से यजमान जन चेतना लोक विकास समिति के कार्यअध्यक्ष जय प्रकाश सेन के हाथों पूजन एवं महा आरती की गई।

इस अनुपम कार्य की प्रेरणा एवं स्वीकृति धार सीमेंट वर्क्स टोंकी के इकाई प्रमुख, विजय छाबड़ा द्वारा दी गई। इस कार्य के लिए समय समय पर मार्गदर्शन भूपेंद्र सिंह एवं मनीष दीक्षित द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन चेतना लोक विकास समिति द्वारा किया गया, जिनकी ओर से विपिन गंगवाल, लक्ष्मीनारायण शिंदे, जय कुमार अग्रवाल, विमल अग्रवाल, रामेश्वर धनगर, कमल वर्मा, अखिलेश वर्मा, रमेश सोलंकी, करण दरबार, राजेंन्द्र सिंह दरबार, कमल सारंग, तुलसी राम वर्मा, शब्बीर वोहरा, शोभा राम वर्मा, जगदीश ठाकुर, इकबाल खत्री सहित सी. एस.आर टीम के सदस्यों मे रंजय पांडेय, सुखलाल वास्केल एवं प्रवीण घोटकर उपस्थित रहें। इस मौके पर ई रिक्शों को समिति के सदस्यों द्वारा मनावर शहर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण कराया गया। इस प्रयास की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। • मोबाईल कॉल पर ई रिक्शा हेतु चंदन सोलंकी मोबाईल नं. 9755446681, शैलेन्द्र मण्डलोई मो. नं. 9981270512, हेमंत डालके मो नं. 9977770830 एवं जितेंन्द्र वर्मा मो. नं. 8982669769 पर सम्पर्क कर सकते है।


