Breaking News

कांग्रेस ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

मनावर : (मप्र.) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के फैसले को लेकर देश भर के साथ साथ मनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान के ज्ञाता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा की प्रतिमा के बाहर खड़े होकर तथा नगर के मुख्य गांधी चौराहे पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक मानहानि मामले में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। हालाकि कुछ देर बाद इस केस में जमानत भी दे दी गई है। इसके बाद शुक्रवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके विरोध में नगर व यूथ कांग्रेस नेताओं ने देश भर के साथ साथ शुक्रवार शाम को चौराहो पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सिर काली पट्टी बांधकर अंबेडकर प्रतिमा पर धरना दिया गया।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जोहरी ने कहा की देश के संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस दौर में केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह से तानाशाह किया जा रहा है, राहुल गांधी उसके खिलाफ एक बड़ी आवाज है जिसे दबाया जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय नेता की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जोहरी, युथ काग्रेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सवनेर, भानु शर्मा, कांग्रेस नेता हरीश खंडेलवाल, रविन्द्र पाटीदार, पार्षद जिम्मी सवनेर, रुपेश जोहरी, दिलीप सिंगार, अनिल मकवाना, ऋषभ कीमती, शिराज मंसूरी, मुकेश, आशीष शाद, संग्राम, रिजवान, आशिक, आदि कार्यकता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी देश के सामने सच्चाई रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानहानि मामले बड़ी जल्दीबाजी में फैसला लिया गया। यह इतना बड़ा मामला नहीं था, जिसमें इतनी तत्परता दिखाने का काम किया गया. जब लोग देश से अरबों रुपये लेकर भागे और राहुल गांधी ने उन पर टिप्पणी की तो उन्हीं को सजा दी जा रही है, भगोड़ों के खिलाफ सरकार चुप्पी साधे बैठी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि ये किसी समाज मोदी और विजय माल्या वे क्या पिछड़े समाज से थे? ये लोग ऐसी के संबंध में नहीं है जो लोग पैसे लेकर भागे, जैसे ललित मोदी, नीरव अनुभूति बना रहे हैं कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज के बारे में बोला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button