राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर धरना प्रदर्शन

अडानी के मुद्दे को दबाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचा – विधायक सिंघार
मनावर : (मप्र.) भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश व दिल्ली सरकार विपक्ष को डराने, धमकाने का काम कर रही है, राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश ने समर्थन किया। राहुल गांधी को आशीर्वाद दिया, अडानी मुद्दे को उठाने के कारण राहुल गांधी पर षड्यंत्र रच कर कार्रवाई की गई। उक्त बात पूर्व मंत्री गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने गंधवानी में धरना प्रदर्शन के दौरान कहीं, विधायक सिंघार ने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा सरकार ने विकास यात्रा निकाली, इनके विकास का जवाब विरोध कर प्रदेश व क्षेत्र की जनता ने दिया।

यहां तक इनके नेताओं ने बच्चों के मुंह का निवाला छीन और मध्यान भोजन में जो राशन बच्चों को खिलाने के लिए दिया जाता है, वह विकास यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को खिलाया। शनिवार सुबह जिला मुख्यालय से सैकड़ों वाहनों का काफिला लेकर उमंग सिंघार निकले, जिसका तिरला, मांगोद, राजपुरा, अमझेरा, केशवी, जीराबाद, अवल्दामान, खड़की, बारिया, व गंधवानी में जगह जगह स्वागत किया। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम भी शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया, जिले की सातों विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल को गंधवानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। इसी के साथ हेमंत पाल, सोहेल निशार, स्वतंत्र जोशी, कमला धारवे, महेंद्र कन्नौज, शैलेंद्र चौहान, सतपाल सिंह बरनाला, मुकाम अलावा, निरंजन डावर आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। तथा कार्यक्रम में पप्पू असोलिया, शाजिद, बाबुलाल जाट, अजय ठाकुर, करीम कुरैशी, डॉ जियाउल हक, राजु पाटीदार, जर्मन सिंह पंजाबी, संजय पंवार, विनोद डोगले, लोकेश यादवसुखराम, मनोज गवाल, सचिन मोलवा, शहजाद खान, अजय जयसवाल, गजेंद्र सेंगर, अरुण गर्ग, राजू कॉटन, आरिफ खान, शैलेंद्र जैन, रोहित झवर, सलाम पठान, मलखान पटेल, कमल पटेल, लीलाबाई जमरा, सावित्रीबाई मंडलोई, बसंती बाई और धार जिले की सातों विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र जोशी ने किया, आभार देवेंद्र शर्मा ने माना।

कार्यक्रम के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम गंधवानी नायब तहसीलदार राजेश कोचले को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पुनः बहाल करने की मांग की गई, इस अवसर पर धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ, जिले की सातों विधानसभा के साथ गंधवानी वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस समर्थित सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, के साथ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अग्रिम जमानत मिलने के बाद क्षेत्र में प्रथम दौरा
गंधवानी विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर पूर्व में लगे आरोपों के बाद इंदौर हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत को स्वीकार कर विधायक सिंगर को राहत दी। जिसके बाद विधायक के प्रथम आगमन पर अपने कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत सम्मान किया।

