Breaking News

नगर के कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान बोले प्रभारी : अडानी के मुद्दे को दबाने के लिए राहुल को निशाना बनाया गया।

मनावर : (मप्र.) कांग्रेस के नेता प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कि संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर विरोध जताया जा रहा है। कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की अगली कड़ी में जय भारत सत्याग्रह के तहत दिल्ली से लेकर प्रदेश व तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ताकि देश की जनता को केंद्र सरकार का असली चेहरा उजागर किया जा सके तथा गलत नीतियों वाली सरकार को कुर्सी से हटाया जा सके को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन और प्रेस वार्ताओं का दौर जारी है।

आज दोपहर नगर के कांग्रेस भवन में पार्टी की ओर से भेजे गए प्रभारी व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जीएन मालवीया व सह प्रभारी रामकृष्ण वर्मा तथा हरिराम पाटीदार आदि ने नगर में पत्रकारों के बीच प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में अभियान को लेकर जानकारी दी गई। प्रभारी डॉ मालवीया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार 20 अप्रैल तक जिला, ब्लॉक, मंडल स्तर पर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गलत सजा और अयोग्यता के विरोध में जय भारत सत्याग्रह का शुभारंभ किया गया है। भाजपा सरकार जनता को लूट रही है और आवाज उठाने वालो पर झूठे केस लाद रही है। जिसे कार्यक्रर्ता बर्दाश्त नही करेगे। सभी ब्लॉक, मंडल कांग्रेस इकाइयां जय भारत सत्याग्रह के बैनर तले नुक्कड़ सभा करेगी और प्रासंगिक मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगी।

सह प्रभारी रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि देश में उद्योगपति अदानी के मुद्दों और उन पर उठ रहे सवालों को दबाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टारगेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी संसद में पार्टी का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नेतृत्व करते थे, जिनकी आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने इस खेल को अंजाम दिया। लेकिन इस गलत नीति के चलते उठाए गए कदम से भाजपा पार्टी का चेहरा उजागर हुआ है और तानाशाह जैसे रवैये को दिखाया गया है। जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। हम देश के कोने कोने में देश के चौथे स्तंभ के साथ मिलकर आवाज उठाते रहेंगे। जिस तरह सत्ताधारी पार्टी यथावत रहने के लिए देश को उद्योगपतियों के हाथ बेच रही है यह आने वाले समय में देश को गुलाम बनाने जैसी स्थिति पैदा कर देगा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जौहरी ने कहा कि पार्टी 15 अप्रैल से जय भारत सत्याग्रह का दूसरा चरण शुरू करेगी और यह सत्याग्रह जिला स्तर पर शुरू होगा। इसके तहत जिला मुख्यालयों का घेराव किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला स्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिला कांग्रेस समितियां इस मुद्दे पर दूसरे दलों और सिविल सोसाइटी के लोगों को आमंत्रित करके कार्यक्रम करेंगी। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह के जरिए स्टेट लेवल के कार्यक्रम किए जाएंगे। पार्टी नेता राज्यों में दूसरे दलों और बुद्वजीवियों से इस मुद्दे को आमंत्रित करके समर्थन मांगेंगे। पार्टी 30 अप्रैल तक चलने वाले जय सत्याग्रह अभियान के खत्म होने से पहले आगे की कार्ययोजन घाेषित करेगी। उक्त प्रेसवार्ता के पहले उमरबन ब्लॉक में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमे उमरबन ब्लॉक के युवाओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रभारी के रूप में डॉक्टर जीएन मालवीय, सह प्रभारी रामकृष्ण वर्मा व साथी कैलाश पाटीदार, हरिराम पाटीदार मंचासीन रहे। वही ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, कैलाश जाखड़, कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी जाट, ओम सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, इकबाल कुरेशी, सुनील इसके, दीपचंद धनगर आदि उपस्थित रहे।

महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष से निजी निवास पर की मुलाकात

प्रेस वार्ता के पश्चात प्रभारी दल कांग्रेस महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष सकीना अली बोहरा के निजी निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पालिका में कांग्रेस की हार के विषय एवं आगामी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए को लेकर चर्चाएं की। डॉक्टर मालवीय ने कहा कि हमें हर हाल में पार्टी के सहयोगी के रूप में कार्य करना है और आगामी विधानसभा में महिला नेतृत्व को आगे आकर कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूती देना होगी। उन्होंने बताया कि महिला आज के दौर में पुरुषों से कम नहीं है वह अपने नगर, जिले एवं प्रदेश का बेहतर नेतृत्व कर सकती है। वही सकीना अली ने कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज के बिच वर्षों से सेवाएं दे रही है और वह एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी हित में सदैव तत्पर है। यह अलग बात है की पार्टी ने नपा चुनाव में हमे टिकिट नही देकर बोहरा समाज को निराश किया है। फिर भी हम पार्टी के साथ है और रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button