10 अप्रेल को जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कांग्रेस के वचन पत्र के संबंध में कांग्रेस जनों से होंगे रूबरू
धार : (मप्र.) शाहनवाज शेख – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने इसी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से हर जिले में कांग्रेस जनों से विचार विमर्श कर उनकी भावनाओं व विचारों से अवगत होने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में हर जिले के विकासशील मुद्दों को अपने वचन पत्र में शामिल करेगी, कांग्रेस का प्रदेश वासियों के लिए घोषणा पत्र (वचन पत्र) की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व विधायक बाला बच्चन और जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता का धार आगमन 10 अप्रेल को दोपहर 1:00 बजे होगा। धार बस स्टैंड स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित होगा, जहां अतिथि गण समस्त कांग्रेस जनों से वचन पत्र के संबंधी चर्चा हेतु रूबरू होंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वय मुजीब कुरैशी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, मनावर विधायक डॉ अलावा, गंधवानी विधायक उमंग सिंघार, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
इस गरिमा मय बैठक में जिले के समस्त समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गण, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गण, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, बूथ कमेटी के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, मंडलम अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रतिनिधि, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, पंच, पार्षद गण, पूर्व पार्षद गण, मोर्चा संगठन के अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग, समाज कल्याण प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल व समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता गणों को जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी राय प्रकट करने व मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी जिला महामंत्री जावेद खान द्वारा दी गई।
