भाजपा मनावर द्वारा दीवार लेखन अभियान का आगाज़

मनावर : (मप्र.) शाहनवाज शेख – भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस से शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तय दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ नगर मनावर में किया गया। उसी परिपेक्ष में भाजपा मनावर नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन पांडे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 14 से अभियान का शुभारंभ किया गया और आने वाले चुनाव में भाजपा के 360 डिग्री विकास व जनहितैषी योजनाओं के चलते मनावर विधानसभा के साथ मध्यप्रदेश में भी भाजपा सरकार निश्चित बनेगी।
इस दीवार लेखन में भारतीय जनता पार्टी का प्रतीक चिन्ह कमल का फूल दीवारों पर बनाया गया, जिसके साथ एक बार फिर से प्रदेश व देश में भाजपा सरकार का स्लोगन मुख्य मार्ग की दीवारों पर अंकित किया गया। उन्होंने बताया की भाजपा बिना भेदभाव के सर्व वर्ग की पार्टी रही है और पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य हमेशा से विकास आधारित राजनीति का रहा है। भाजपा के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि पार्टी में सभी में एक भाव हो, चाहे मंत्री हो या बूथ प्रभारी, वो सबसे पहले पार्टी की विचारधारा को मानने वाला निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। मनावर नगर के मुख्य स्थानों दनादन चौपाटी, नामदेव धर्मशाला, गणेश चौपाटी, क्रांति चौराहा, इन्दौर रोड़ एवं राधारमण कालोनी, गांधी नगर आदि जगह यह दीवार लेखन अभियान चलाया गया। जो भाजपा नगर मंडल मनावर टीम का जिले में सबसे त्वरित व सफल आयोजन रहा, जो अभी गतिमान रहेंगा।
जिसमें विधानसभा विस्तारक नितीन पाठक, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सोनाली श्रीवास्तव, नपा उपाध्यक्ष रेणु शर्मा, भाजपा नगर मंडल के आकेश नवलखा, धीरज बालेश्वर, अखिलेश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, पार्षद मांगीलाल सांवले, सुनिल गुप्ता, पार्षद लोकेश मुकाती, आशुतोष सोनी, अरविन्द नामदेव, अंकित खंडेलवाल, शिशीर मालवीय, सोनू शिन्दे, पियुष पाटीदार, राज सिसोदिया, विक्की शर्मा आदि भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी आकर्षक नौलखा ने दी।
