Breaking News

मनोज सोमानी धार जिले के नए भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए, पूर्व अध्यक्षों को मिली प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यता

मनावर : (मप्र.) शाहनवाज शेख – मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को कुछ जिलों के अध्यक्षों में फेरबदल किया है। उन्होंने विधानसभा से पहले मनोज सोमानी को धार जिले का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वही भाजपा ने बालाघाट जिले में सत्यनारायण अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी।

बात करें धार जिले की तो आपको बता दें कि कई दिनों से जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर अटकलें चल रही थी, लेकिन आखिरकार मंगलवार को प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजीव यादव को विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा की ओर से मौका मिल सकता है। पार्टी उनके नाम पर भी विचार कर सकती है। ज्ञात हो कि भाजपा जिले में 2 विधानसभा पर काबिज है वहीं कांग्रेस के पास पांच विधायक है। ऐसी दशा में वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए भाजपा ने मनोज सोमानी को जिले की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्हें आगामी 6 महीनों में भाजपा को जिले में मजबूत करते हुए प्रदेश में अपने सालों से पार्टी के लिए किए गए कार्य और अनुभव को जमीन पर दिखाने जरूरत होगी। क्योंकि भाजपा संगठन स्तर पर प्रदेश में हर हाल में अपनी पार्टी के अधिक से अधिक विधायकों को जिताने के प्रयास में रहेगी। जिसके लिए नए पदाधिकारियों का चयन करते हुए पुरजोर कोशिश में लगी हुई है।

इस अवसर पर नवागत जिलाध्यक्ष को जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों के द्वारा बधाई और शुभकामनाओं के संदेश प्राप्त हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button