Breaking News

मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक धार का यातायात को लेकर आम नागरिक के प्रति संदेश

धार : (मप्र.) शाहनवाज शेख – पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह ने यातायात के नियमों को लेकर जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें वह जिले की लोकप्रिय जनता से सड़क सुरक्षा और दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन हर किसी को नहीं मिलता है और वह भी एक ही बार प्राप्त होता है, जिसे सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। सड़कों पर चलते समय दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर और चार पहिया वाहन नियम अनुसार संचालित किए जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि धार जिला दुर्घटनाओं को लेकर काफी संवेदनशील है, दुर्घटनाएं चरम पर है। उन्होंने जिले में स्टेटस और नेशनल हाईवे का जिक्र करते हुए बताया कि जिले में 3 बड़े हाईवे गुजर रहे हैं जो अन्य राज्यों को जोड़ते हैं। धार जिले से होकर अन्य प्रदेशों में जाने वाले वाहनों, यातायात प्रतिदिन बढ़ रहे हैं साथ ही दुर्घटनाएं भी हो रही है। इन्हीं दुर्घटनाओं से बचने और स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। शराब एवं अन्य नशे पदार्थ का उपयोग ना करें, ऐसा करने से स्वयं और अपने परिवार का जीवन को खतरा हो सकता है

उन्होंने कहा कि हम सड़क सुरक्षा को लेकर एक अभियान चला रहे हैं जिसमें समस्त आम नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि वह सभी नियमों का पालन करते हुए सड़कों पर यात्रा करें।

ज्ञात हो कि नवागत पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के जिले में पदस्थ होने के बाद अवैध शराब, सट्टा, चोरी सहित अन्य अपराधों पर नियंत्रण किया गया है। सैकड़ों प्रकरण दर्ज कर अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button