Breaking News

मन की बात के 100वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के उत्साह ने बनाया खास

मनावर : (मप्र.) आज मन की बात के 100वें संस्करण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। इस ऐतिहासिक 100वें संस्करण को आज मनावर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक- 87 के मान्यवर तथा नागरिकों के साथ सुना।

क्षेत्रीय सांसद छतरसिंह सिंह दरबार ने बताया किअक्टूबर 2014 में विजयादशमी के शुभ अवसर पर मन की बात की यात्रा शुरु हुई थी। तबसे से लेकर आज तक इसका हर संस्करण अपने आप में विशेष रहा है। पूरे देश से, हर कोने से, हर आयु के लोग मन की बात से जुड़े है। इसके माध्यम से बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत आंदोलन, खादी के प्रति प्रेम, प्रकृति की बात, आज़ादी का अमृत महोत्सव, अमृत सरोवर ऐसे कई विषयों पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन आंदोलन बन गया है। हर संस्करण के तरह यह संस्करण भी अपने आप में विशेष और प्रेरणादायी रहा।

यह कार्यक्रम धार महू सांसद छत्तरसिंह दरबार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन पाण्डेय के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। नगर के मध्य गणेश चौपाटी एवं मेला मैदान दो स्थानो पर संबोधन का लाईव टेलीकास्ट देखा गया। नगर के प्रभारी ओपी पाटीदार, विधानसभा विस्तारक नितीन पाठक और भाजपा नगर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवान्वित किया। इस अवसर को पार्षदगण, भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा की टीमो और समर्पित कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने विशेष एवं सफलतम बना दिया। उपरोक्त जानकारी भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button