Breaking News

`विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस` पर `भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे)` के `राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन` ने देश-विदेश के पत्रकारों को दिया संदेश।

आलीराजपुर : (मप्र.) शाहनवाज शेख – विश्व भर में 3 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर `भारतीय पत्रकार संघ (AIJ)` के `राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन` ने देश विदेश के पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सेन ने बताया कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस और मीडिया की आज़ादी के महत्त्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। देश में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस को लोकतंत्र का ‘चौथा स्तंभ’ माना जाता है। सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रशासन तक आम लोगों की आवाज़ को पहुँचाने में प्रेस/मीडिया की काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। ऐसे में मीडिया की स्वतंत्रता इसके लिये कुशलतापूर्वक कार्य करने हेतु अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। यूनेस्को की जनरल काॅन्फ्रेंस की सिफारिश के बाद दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी। ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (3 मई) ‘विंडहोक’ (Windhoek) घोषणा की वर्षगांठ को चिह्नित करता है। वर्ष 1991 की ‘विंडहोक घोषणा’ एक मुक्त, स्वतंत्र और बहुलवादी प्रेस के विकास से संबंधित है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बोले- पत्रकारों को हिरासत में लेना और कैद करना बंद करें

यूनेस्को द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में गुटेरेस ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया को एक स्वर से बोलना चाहिए। पत्रकारों को उनके काम करने के लिए हिरासत में लेना और कैद करना बंद करें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एक स्वर से बोलने का आग्रह किया और अपना काम करने के लिए पत्रकारों की नजरबंदी और कारावास को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में प्रेस पर हमले हो रहे हैं। गुटेरेस ने रेखांकित किया कि हमारी सारी स्वतंत्रता प्रेस की स्वतंत्रता पर निर्भर करती है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 से पहले अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र और न्याय की नींव है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा “समस्त पत्रकार बंधुओं को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। प्रेस की स्वतंत्रता के कारण ही राष्ट्र की संप्रभुता बनती है। समर्थ राष्ट्र निर्माण के पवित्र कार्य में मीडिया को सदैव सहभागी बने रहना चाहिए। आप भी अनवरत प्रयास करते रहें। शुभकामनाएँ। :CM”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button