पूर्व जिलाध्यक्ष ने केक काटकर मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

आसिफ़ राजा ब्यूरो चीफ़
फर्रुखाबाद।नगर पंचायत शमसाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारूकी ने एक गेस्ट हाउस में जन्मदिवस के कार्यक्रम को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाकर दिब्यांगजनो को ट्राई साइकिलें वितरित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन जिसे जगह-जगह हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तुम जियो हजारों साल साल के वर्ष हो पचास हजार के उद्घोष के साथ मनाया शमशाबाद नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस जहां सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारुकी ने पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सपा मुखिया का जन्मदिन सादगी के माहौल में मनाया यहां के काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गेस्ट हाउस को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था बही समयानुसार सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने केक काटकर सभी को खिला सपा मुखिया के जन्मदिन की खुशियां मनाई साथ ही कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने तुम जियो हजारों साल साल के बरस हो पचास हजार के उद्घोष के साथ खुशियां मनाई इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नदीम अहमद फारूकी ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में 16 दिब्यांगजनो को ट्राई साइकिलें वितरित की। साथ ही उपस्थित लोगों को फलों का वितरण किया गया ट्राई साइकिल पाने वाले दिव्यांग जनों में विशाल राजीव सैनी नेहा हिब्जा हैदर बाबर सहित सबा दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

जन्मदिवस के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी दीपक श्रीवास्तव नरेंद्र सिंह यादव लालमन यादव नवाब सिंह इमरान खान अशोक कुमार साजिद खान साजिद अंसारी ओमकार प्रेम सिंह सोनू हरीश गंगवार आनंद यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।