Breaking News

विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा का विशाल आयोजन हुआ

मनावर : (मप्र.) विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा का विशाल आयोजन आज सोमवती अमावस्या किया गया। इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा को आयोजक भाजपा जिला पंचायत सदस्य शिवराम गोपाल कन्नौज के नेतृत्व में निकाली गई। श्रावण मास के दुसरे सोमवार को क्षेत्र के हजारों ग्रामीण शहरी भक्तो के द्वारा भक्ति व आराधना के साथ “समरसता संकल्प” कावड़ यात्रा में शामिल हुऐ। शिवराम गोपाल कन्नौज ने माँ नर्मदा तट वराह नगरी ग्राम बड़ा बड़दा से बाकानेर होते हुए हनुमंतेश्वर महादेव (ग्राम हनुमंत्या) मंदिर 15 किलो मीटर तक निsकाली गई। कावड़ यात्रा में चलित भगवान बोलेनाथ के भजन के अलावा शिव भगवान पर आधारित चलित झांकिया एवं आर्कषक डीजे ढोल, ताशे व कावड़ यात्रियों पर गांव गांव में ऐतिहासिक पुष्प वर्षा की गई।

“समरसता संकल्प” कावड़ यात्रा में सुप्रसिद्ध भजन गायिका हिना डांगी (मंदसौर),गुजरात के गायक विक्रम चौहान, गुजरात की गायिका तोरल राठवा एक से बड़कर एक शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।आज शाम 05 बजे भगवान के शिवलिंग पर जलाभिषेक के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया रखा है।”समरसता संकल्प” कावड़ यात्रा का 12 वाँ वर्ष होगा।शिवराम गोपाल की क्षेत्र की सुख शांति के लिए यह कावड़ यात्रा का आयोजन करते है। समरसता संकल्प” कावड़ यात्रा में 10 हजार से अधिक शिव भक्तो, राजनेता शामिल हुऐ। साथ ही मनावर में आज श्रावण के दुसरे सोमवार को नगर से 15 किलोमीटर दूर नर्मदा तट सेमल्दा से प्राचीन देवरा महादेव 30 किलो मीटर तक पैदल यात्रा निकाली गई।आज सोमवार को आयोजक तिरंगा कावड़ यात्रा द्वारा हर वर्ष आयोजन किया जाता है।

यात्रा आयोजक शुभम जैन ने बताया कि पीछले चार वर्षो से यात्रा का आयोजन जारी है यह पांचवा वर्ष है। कावड़ यात्रा सेमल्दा, मनावर, लुन्हेरा, अवल्दा होते हुऐ शाम तक देवरा मंदिर पहुचकर नर्मदा का जल विशाल शिवलिंग पर चड़ाया गया। साथ हाथो में तिरंगा लेकर कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं भी मौजूद थी। ग्राम देवरा में शिवलिंग का जल से अभिषेक कर महाआरती की गई। कावड़ यात्रा में मोजूद कावडियो ने जय महाकाल, बोल बम के नारे के साथ नगर गंज उठा। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गो पर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button