Breaking News

मनावर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा : पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नेतृत्व में विधानसभा के हजारों लोग हुए शामिल।

मनावर : (मप्र.) आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, राजेंद्र श्रीमाली, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, नगर अध्यक्ष सचिन पांडे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ हजारों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। इस यात्रा ने अनाज मंडी से निकालकर नगर का भ्रमण किया, जहां जगह-जगह तिरंगा यात्रा को पुष्प मालाओं की बौछार से स्वागत सम्मान किया।

यात्रा के दौरान जेसीबी मशीन पर चढ़कर पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने यात्रा को आकर्षण का केंद्र बनाया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों ने सभी का मन मोहक कर दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने कहा कि इस यात्रा से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा, आज देश के लिए बहुत बड़ा दिन है देश के हजारों लाखों सैनिक जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गवा कर देश की रक्षा की है, मैं उन्हे श्रद्धांजलि देती हूं। हम सभी को यह राष्ट्रीय पर्व बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित हजारों विधानसभा के क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

साथ ही उन्होंने बताया कि मैं 15 सालों तक क्षेत्र की विधायक रही और विधानसभा का एक-एक गांव मेरी नजर में है, हर जगह हमारे कार्यकर्ता जोर शोर से भाजपा को पुनः सत्ता में लाने एवं मनावर में भाजपा का विधायक बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। आज जो तिरंगा यात्रा निकाली गई थी इसमें 40000 से अधिक लोग शामिल हुए, गांव गांव से लोग इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए दो पहिया, चार पहिया, आईसर और बसें भर भर के मनावर पहुंचे थे। हमने उनके लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रखी गई थी। मीडिया कर्मी यो के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर मुझे संगठन द्वारा मानव विधानसभा से टिकट मिलता है तो मैं 20000से अधिक वोटो से जीत दर्ज कराऊंगी।

विधानसभा चुनाव के मौके पर यह यात्रा अहम

आपको बता दे मध्य प्रदेश में आगामी महीना में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर कुछ महीनो में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी जाएगी। भाजपा प्रदेश में काबिज रहने के लिए हर संभव प्रयास के साथ साथ दमदार चेहरे पर ही दाव खेलेगी। प्रदेश में दोनों बड़ी पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार का सर्वे के आधार पर उन्हें चुनाव में टिकट देने का विचार बना चुकी है। ऐसे में मनावर विधानसभा 199 से पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक रंजना बघेल दोबारा भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित की जा सकती है। क्योंकि यह पार्टी स्पष्ट कर चुकी है कि सर्वे के आधार पर जीतने वाले उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा उसके लिए लगातार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने स्तर पर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट सीधे प्रदेश और केंद्र स्तर पर दी जा रही है। सूत्रों की माने तो सर्वे में कहीं ना कहीं पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नामों की भी चर्चा हो रही है। क्योंकि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री होने के साथ-साथ वह चुनाव हारने के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button