भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन, हेमंत खटोड़ बने जिला कार्यसमिति सदस्य
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Screenshot_2022-01-01-08-43-11-64.png)
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने सभी पदों की जारी की सूची
मनावर । मप्र – गुरुवार 30 दिसंबर को धार जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा जिले के सभी नवीन पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जिसमें सन्नी रिन सहित 3 जिला महामंत्री व 11 जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता नारायण सोनी मनावर सहित 11 जिला मंत्री, 2 कोषाध्यक्ष, 2 कार्यालय मंत्री तथा भाजपा वरिष्ठ नेता हेमंत खटोड़ मनावर सहित 124 जिला कार्यसमिति के सदस्य शामिल है।
नवीन पदाधिकारी हेमंत खटोड़ ने बताया कि जिले में भाजपा को और मजबूती देने के उद्देश्य से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आशा है जिला कार्यसमिति बेहतर प्रयासरत रहेगी, जिससे जिले के साथ साथ प्रदेश भर में भाजपा को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने सांसद श्री दरबार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के विकास तथा जनता को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले जिसके लिए श्री दरबार हर संभव प्रयास करते हैं।
इस अवसर हेमंत खटोड़ ने सांसद छतरसिंह दरबार, जिलाध्यक्ष राजीव यादव तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0024.jpg)
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0032.jpg)
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0029.jpg)
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0030.jpg)
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0026.jpg)
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0027.jpg)
![](https://mindianews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20211231-WA0025.jpg)