Breaking News

हर्षोल्लास से मनाया गया विजयदशमी का पर्व,राम के बाण से धराशायी हुआ रावण,30 फुट के पुतले का दहन

शमशाबाद, फर्रुखाबाद।शमशाबाद कस्बे में विजयदशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम के बाण से लंकापति रावण धराशायी हुआ और 30 फुट के रावण, 28 फुट के मेघनाद और 28 फुट के कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।कार्यक्रम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मंगलवार को रामलीला मंचन के दौरान राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया,पूरा लंका मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर जय श्रीराम के नारे लगाए।रावण वध के उपरांत मैदान में पहले से तैयार खड़े लगभग 30 फुट के रावण और 28-28 फुट के मेघनाद व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों में आग लगा दी गई। पुतलों में भरे पटाखे धमाकों के साथ फूटते रहे,जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। विशाल पुतले मेले में आकर्षण का केंद्र बने रहे। पुतला दहन के दौरान की गई रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे।मेले में व्यवस्थाएं काफी व्यवस्थित रखी गई थीं। मैदान को विशाल और आकर्षक रूप में सजाया गया था और दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। मेले में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बाजार लगाए गए थे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए खिलौने,चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस लाइन से आये आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रामलीला अध्यक्ष ने सभी कस्बा वासियों, पुलिस प्रशासन और कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd