राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलयुग के पितामह रही-शशिप्रताप सिंह

2 अक्टूबर के पावन अवसर पर नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक श्री शशिप्रताप सिंह ने रांची झारखंड प्रवास के दौरान रांची स्थित गांधी आश्रम धुर्वा में गणमान्य लोगों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री शशिप्रताप सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है। एक ही दिन दो युगपुरुषों ने जन्म लेकर देश को नई दिशा दी। महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, वहीं शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह सिद्ध किया कि एक गरीब का बेटा भी देश का नेतृत्व कर सकता है। उनका दिया गया “जय जवान – जय किसान” का नारा आज भी देश की ताकत है।इस दौरान सैकड़ों बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षित बनने की प्रेरणा भी दी गई।कार्यक्रम में श्री गांधीवादी श्री मोख्तार सिंह, प्रकाश जायसवाल, अजय सिंह, मुकेश सिंह, राजू पटेल, रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




