Breaking News

बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही ई एंड एच फाउंडेशन और एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की पहल

बाल दिवस पर ज्ञानशाला के बच्चों के बीच पहुंचकर अधिकारियों ने बांटी खुशियां, उपहार देकर बढ़ाया उत्साह; वंचित बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दोनों संस्थाओं के प्रयास की हो रही सराहना

लखनऊ।समाज में बदलाव की असली शुरुआत तब होती है, जब किसी जरूरतमंद बच्चे के हाथ में मदद का हाथ थामने के साथ उसे बेहतर भविष्य का सपना देखने का अवसर दिया जाए। इसी सोच को धरातल पर उतारने का सराहनीय प्रयास ई एंड एच फाउंडेशन और एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। बाल दिवस के अवसर पर दोनों संस्थाओं ने सीतापुर रोड स्थित बड़ी पकरिया, खदरा में संचालित ज्ञानशाला केंद्र पर बच्चों के बीच पहुंचकर न सिर्फ उनके साथ खुशियां साझा कीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी सामग्री से भरे गुडी बैग और जलपान वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने आयोजन को खास बना दिया।शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ज्ञानशाला केंद्र के दर्जनों बच्चों के साथ शिक्षक, फाउंडेशन की टीम और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अतिथियों ने औपचारिकता तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि बच्चों के बीच समय बिताया, उनकी बातें सुनीं और उनके सपनों को जानने का प्रयास किया। बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें यह एहसास कराया गया कि उनकी प्रतिभा और भविष्य भी समाज के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।समारोह में एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एरम किदवई तथा ई एंड एच फाउंडेशन की सीईओ अलोकानंदा चटर्जी की विशेष उपस्थिति रही। इनके साथ तृष्णा बर्मन, अनुराग मिश्रा, शैलेन्द्र शाक्य और सय्यद आजम अली ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। ज्ञानशाला टीम की ओर से शिवानी वर्मा, प्रदीप और राज रानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ज्ञानशाला में मिलने वाली शैक्षिक सहायता से उन्हें पढ़ाई में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। अतिथियों ने केंद्र की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और उनकी शैक्षिक प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।ई एंड एच फाउंडेशन की सीईओ अलोकानंदा चटर्जी ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही ज्ञानशाला की मूल भावना है। शिक्षा का अर्थ केवल किताबों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अच्छे संस्कार, रचनात्मक सोच और जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करना भी है। हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत केवल उसे पहचानने, निखारने और उचित अवसर देने की है। उन्होंने बाल दिवस को बच्चों की प्रतिभा और संभावनाओं का उत्सव बताया।एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एरम किदवई ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सामाजिक विकास में सहयोग देना समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करने जैसा है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, नियमित पढ़ाई करने और मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ई एंड एच फाउंडेशन के साथ मिलकर समुदाय के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

वंचित बच्चों के लिए उम्मीद की पाठशाला बनी ज्ञानशाला

ई एंड एच फाउंडेशन की ओर से संचालित ज्ञानशाला केंद्र खदरा के बड़ी पकरिया क्षेत्र के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ स्कूल की पढ़ाई में सहयोग, नैतिक शिक्षा, अच्छे संस्कार और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। ऐसे केंद्र उन बच्चों के लिए नई उम्मीद बनते हैं, जिन्हें संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज के प्रति संस्थाओं की जिम्मेदारी और बच्चों के भविष्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी सामने रखा। ई एंड एच फाउंडेशन और एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की यह पहल सराहनीय है, क्योंकि किसी बच्चे को शिक्षा के साथ सम्मान, प्रोत्साहन और आगे बढ़ने का विश्वास देना ही वास्तविक सामाजिक सहयोग है। दोनों संस्थाओं ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उनके सपनों को साकार करने में मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd