भारतीय मंसूरी समाज द्वारा नेता रफीक मंसूरी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली:भारतीय मंसूरी समाज की टीमl द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित नेता रफीक मंसूरी साहब को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज व देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए ‘सम्मान पत्र’ भेंट कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर भारतीय मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष युसूफ मंसूरी साहब ने कहा की समाजसेवी रफीक मंसूरी साहब ने हमेशा शोषित पीड़ित वंचित लोगों की आवाज उठाई और पदाधिकारियों और टीम के सदस्यों ने रफीक मंसूरी साहब के नेतृत्व और सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रफीक मंसूरी साहब हमेशा समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनके इसी जज्बे और लगातार किए जा रहे सामाजिक सुधारों को देखते हुए संगठन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।सम्मान पत्र ग्रहण करने के बाद नेता रफीक मंसूरी साहब ने पूरी टीम और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति का है जो बदलाव और तरक्की में विश्वास रखता है। मैं आगे भी समाज की भलाई और एकता के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा।”इस गरिमामयी समारोह में भारतीय मंसूरी समाज के अफजाल मंसूरी राष्ट्रीय सचिव तालिब मंसूरी सलाहकार दिलशाद मंसूरी सलमान मंसूरी जिला सचिव सलीम मलिक समाजसेवी फैजान मंसूरी अफजल मंसूरी अमन मंसूरी कई प्रमुख कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने रफीक मंसूरी साहब को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


