Breaking News

तेज बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, बुजुर्ग बाल-बाल बचा, 60 हजार का नुकसान, पीएम आवास की गुहार बेअसर

आसिफ़ राजा ब्यूरो चीफ़

शमशाबाद, फर्रुखाबाद।शमशाबाद नगर के मोहल्ला शेरवानी टोला में आज सुबह हुई तेज बारिश के दौरान एक गरीब का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग गृहस्वामी बाल-बाल बच गया।बताया गया कि पीड़ित मकसूद फल-फ्रूट की ठेली लगाकर भरण-पोषण करता है। आज वह घर के आंगन में खड़ा था, तभी अचानक कच्ची दीवार चटकने लगी और देखते ही देखते पूरी छत जमीन पर आ गिरी। दीवार और छत गिरने की तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े और बुजुर्ग को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान उसके हाथ में चोट आई है।मकसूद ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है। उसके बेटे परिवार सहित फर्रुखाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। मकान गिरने से घर में रखा गेहूं, चावल, आटा, राशन, रजाई-गद्दे, कपड़े और बर्तन सब मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। करीब 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।बुजुर्ग का दर्द यह है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान पाने के लिए कई बार सभासद और नगर पंचायत के चक्कर काटे, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आवास नहीं मिलने के कारण वह आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर था, जो आज की बारिश में उसकी आंखों के सामने ही ढह गया।बरसात में सिर से छत छिन जाने के बाद बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd