Breaking News

पुलिस की तत्परता से डेढ़ घंटे में मिली खोई खुशियां, सीसीटीवी की मदद से महिला का बैग बरामद

रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह की सक्रियता और सूझबूझ की हो रही सराहना, बैग पाकर महिला ने जताया आभार

वाराणसी। पुलिस की मुस्तैदी और आधुनिक तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से थाना सिगरा की रोडवेज चौकी पुलिस ने एक महिला को बड़ी राहत दी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो में छूटा महिला का बैग पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज डेढ़ घंटे के भीतर खोज निकाला और सकुशल वापस सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परेशान महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, वहीं रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह की कार्यशैली और तत्परता की सराहना हो रही है।जानकारी के मुताबिक अंकिता सिंह कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से ऑटो में सवार होकर डीएलडब्ल्यू जा रही थीं। रास्ते में अनजाने में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। डीएलडब्ल्यू पहुंचने पर जब उन्हें बैग गायब होने का पता चला तो वह घबरा गईं। काफी परेशान होने के बाद स्थानीय लोगों की सलाह पर वह थाना सिगरा की रोडवेज चौकी पहुंचीं और चौकी प्रभारी विकास सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।मामले की गंभीरता को समझते हुए चौकी प्रभारी विकास सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने ऑटो के आवागमन से जुड़े फुटेज के आधार पर बैग की तलाश की। चौकी प्रभारी की सूझबूझ, लगातार निगरानी और टीम के प्रयासों का नतीजा रहा कि महज डेढ़ घंटे में महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया गया।अपना बैग सुरक्षित वापस पाकर अंकिता सिंह की चिंता दूर हो गई। उन्होंने रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह और उनकी टीम की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।पुलिस की यह कार्रवाई आमजन के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता का उदाहरण बनी। खास बात यह रही कि पुलिस ने तकनीक का सहारा लेकर कम समय में एक परेशान महिला की समस्या का समाधान कर दिया। रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह की इस सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd