Breaking News

धान के खेत में निकला 8 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

आसिफ़ राजा ब्यूरो चीफ़

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के धान के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर को रेंगता देख किसान की चीख निकल गई और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार किसान अनिल वर्मा अपने धान के खेत में काम कर रहा था, तभी उसकी नजर खेत के बीच में कुंडली मारे बैठे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर किसान ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मोहल्ले के लोग मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते खेत के चारों ओर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।अजगर को खेत से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया। इसी दौरान सूचना पर जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत राजपूत और उनके छोटे भाई सभासद नितिन राजपूत भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़कर खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन विशालकाय होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन दरोगा राकेश तिवारी ने अपनी टीम को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। टीम अजगर को बोरे में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए ले गई वन दरोगा राकेश तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य की सूचना पर टीम भेजी गई थी, अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि इस मौसम में खेतों में सांप-अजगर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए खेतों में सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम के आने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd