Breaking News

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को मिला बाबा नीम करौली का महाप्रसाद

वाराणसी।शहर के आईपी मॉल में रविवार को उस समय माहौल भक्तिमय हो गया, जब हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को बाबा नीम करौली का महाप्रसाद वितरित किया गया। फिल्म देखने आए लोगों को थियेटर में ही महाप्रसाद प्रदान किया गया। अचानक हुई इस अनोखी पहल से दर्शक भी भावविभोर नजर आए।फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने महाप्रसाद को बाबा नीम करौली का आशीर्वाद मानकर श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस दौरान थियेटर परिसर में कुछ समय के लिए आध्यात्मिक माहौल बना रहा। आयोजकों का कहना था कि बाबा नीम करौली की भक्ति और सेवा भावना को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।आईपी मॉल में फिल्म देखने आए लोगों के लिए यह अनुभव सामान्य फिल्म प्रदर्शन से अलग रहा। मनोरंजन के साथ उन्हें आध्यात्मिक जुड़ाव का भी अवसर मिला। महाप्रसाद वितरण की पहल की दर्शकों ने सराहना की और इसे श्रद्धा व सेवा से जुड़ा अनूठा प्रयास बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd