Breaking News

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहाड़ियां में आयोजित हुआ रक्षाबंधन का कार्यक्रम

वाराणसी। आज दिनांक 26/8/25 दिन बुधवार को 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के मुख्यालय हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व इम मौक़े पर राजेश्वर बालापुरकर कमांडेंट 95 बटालियन ने कहा जवान अपने घरों से दूर है, उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अर्चना बालापुरकर थी मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि नें रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा वहाँ पर उपस्थित अधिकारियों जवानों एवं विभिन्न संस्थाओं विद्यालय से आए हुए बच्चों तथा जवानों को शुभकामनाएं दी है ||
95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बुधवार को सीआरपीएफ के जवान भाइयों के लिए डायनेमिक स्कूल,अतुलानंद रेजिडेंशियल, लायन्स क्लब वाराणसी , लीला फाउंडेशन क्लब, ब्रह्माकुमारी संस्था, डायनेमिक स्कूल बहनों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया। इसके बाद बहनों ने बड़ी संख्या में सी. आर. पी. एफ भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया।बहनों की राखी सी.आर.पी. एफ के जवानों की कलाई बांधी जवान भाइयों के माथे पर बहनों ने तिलक लगाया, आरती उतारी, मुंह मीठा कराया और फिर कलाइयों पर रंग बिरंगी राखियां बांधी, जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम में 95 बटालियन के श्रीमती सुनीता देवी, कुमारी रिंकू,माधवी सिंह श्री,आलोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, नवनीत कुमार उपकमांडेंट,अभिषेक सिंह सहायक कमांडेंट,95 बटालियन के 100 से अधिक जवान भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया,इस दौरान कई जवानों की आंख भर आई, कमांडेट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि लायन्स क्लब, लीला फाउंडेशन क्लब, संत अतुलानंद रेजिडेंशियल, ब्रह्म कुमारी संस्था डायनेमिक स्कूल, की बहनो ने घर परिवार जैसा माहौल बना दिया यह कहते हुए उनकी आंखें भर आई,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
संत अतुलानंद रेजिडेंशियल के श्रीमती किरण सिंह एव छात्राएं ,ओम शांति से ब्रह्माकुमारी तपोसी जी, राधिका जी, और बच्चियाँ छात्राओं नें भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd