Breaking News

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया गया श्रद्धा-सुमन अर्पित

गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने की प्रेरणा देती है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की शुरुआत हम सभी को स्वयं से करनी होगी। ” – सीपी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं देश के प्रति समर्पण जैसे जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपने आचरण एवं कर्तव्यों में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता की शपथ” दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन्स श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल यादव, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स श्री वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन श्री शुभम जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd