Breaking News
बच्चों को कपड़े बाट नई राह फाउंडेशन ने मनाया 73 गणतंत्र दिवस

आज़मगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़। पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मना रहें हैं। तो वही नई राह फाउंडेशन व उनकी टीम ने गौरीशंकर घाट, आजमगढ़ में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर व राष्ट्रगान गा कर 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को सर्दियों के कपड़े बाटे गए व बच्चों को बिस्कुट और मिठाइयां दी गईं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।
सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल पर कोविड नियमों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर नई राह फाउंडेशन की फाउंडर साक्षी पाण्डेय ,हिमांशु मिश्रा व सदस्यों में सौरभ सिंह , सक्षम पाण्डेय ,शिवांगी पांडे,रागिनी सिंह,नेहा खुरी,आदित्य चौधरी, इस्मिता, कृष्णकांत तिवारी,अंशुमान राय,अंजली सिंह,सुधा पांडे, शीला दुबे,आदि लोग उपस्थित रहे।



