योग स्वस्थ रहने का है मूल मंत्र: डॉ ज्योति वर्मा

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान ने आवास विकास कॉलोनी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
संस्थान की सचिव डॉ ज्योति वर्मा ने कहा कि योग स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। सभी लोगों को निरोग रहने के लिए योग करने की आदत हर हाल में डालनी ही चाहिए।
प्रधानाध्यापिका शिखा पाल ने कहा कि योग वैदिक काल से भारत वर्ष में किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संस्था के सदस्यों ने हर दिन योग, नहीं रहेगा कोई रोग। तन, मन स्वस्थ बनाएं, योग को अपनाएं। योग अपनाओ रोग भगाओ। योग है जीवन की ढाल,स्वस्थ रहो हर हाल। करें योग रहें निरोग लिखे नारों के जरिए लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए 21 जून को योग करने की अपील की।
कार्यक्रम में मनीष कुमार,अमित सेंगर, विजय कुमार, मुनिराज, गुलशन कुमार,अमृषा पटेल शामिल रहीं।