Breaking News
नये आपराधिक कानूनों के प्रति पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

आसिफ़ राजा ब्यूरो चीफ़
फतेहगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ के निर्देशन में सर्किल मोहम्मदाबाद के अंतर्गत आने वाले सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजनमानस को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की प्रमुख विशेषताओं एवं बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने बताया कि इन नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाना है। उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे कानूनों की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें।



