Breaking News
इटावा में भाजपा मनाएगी विशेष कार्यक्रम, विधायक ने दी जानकारी!

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। भाजपा ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर जागरूकता और जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इसी क्रम में रविवार दोपहर को भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की, जबकि सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने राष्ट्रगीत के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वंदे मातरम की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में की थी। इसका प्रथम सार्वजनिक वाचन रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा वर्ष 1896 में किया गया था। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 1950 में इसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रगीत का सम्मान प्रदान किया।



