Breaking News

रील बनाने को लेकर युवकों में मारपीट, चार गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट का पुलिस ने लिया तत्काल संज्ञान, वीडियो से पहचान कर आरोपितों पर की कार्रवाई

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया मार्ग पर रील बनाने को लेकर चार-पांच युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने तथा “मनबढ़ों का खौफ, आम नागरिक परेशान, पुलिस मौन” शीर्षक से पोस्ट सामने आने के बाद सिगरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं उसमें उपलब्ध फोटो के आधार पर युवकों की पहचान कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों में शनि पुत्र सूर्यभान निवासी मीरापुर बसही, थाना कैंट, हर्ष गुप्ता पुत्र नवनीत गुप्ता निवासी गोला, थाना कोतवाली, फैज खान पुत्र आसिफ खान निवासी लोहटिया, थाना कोतवाली तथा मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी कचहरी, थाना कैंट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मलदहिया मार्ग पर युवक रील बनाने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पुलिस ने बिना किसी देरी के मामले की पड़ताल शुरू की और आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की। चारों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की सक्रियता से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं पर भी पुलिस की नजर है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd