मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी, वाराणसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की गई है। पार्टी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बंगाल और बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर एकतरफा चुनाव कराया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने आरोप लगाया कि SIR के बहाने चुनाव आयोग विपक्षियों के वोट कटवाने का प्रयास कर रहा है। जो चुनाव आयोग कभी स्वतंत्र संस्था थी, आज वह भाजपा के रिमोट पर कठपुतली बनकर कार्य कर रहा है।
संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है, जिसे हम समाजवादी साथी होने नहीं देंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, गुलाब राजभर, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, अनूप अग्रहरि, बृजेश यादव, जितेंद्र प्रजापति, मनोज कुशवाहा, सोनू लाल, ज्ञानचंद्र पटेल, सतेंद्र सिंह, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, अजय आर्या, अशोक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।



