Breaking News

बाइक से जा रहे फूफा-भतीजे पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला,भतीजा गंभीर घायल,जिला अस्पताल रेफर

आसिफ़ राजा ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद

शमशाबाद, फर्रुखाबाद।थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत मुजफ्फरपुर पट्टी (कूंइया धीर) निवासी अल्लाहरखा पुत्र आरिफ अपने फूफा सलीम पुत्र नविशेर के साथ शाम लगभग 8 बजे फैजबाग बाजार से खरीदारी करके वापस गांव अपने घर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात चार लोगों ने बाइक रोकने का प्रयास किया।बाइक नहीं रोकी तो हमलावरों ने पीछे से डंडा मार दिया,जिससे वह गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने बुरी तरह डंडों से मारपीट की। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए और आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलीम अंसारी और फार्मासिस्ट कमलेश कुमार और विजय कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर घायल अल्लाहरखा को राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पीड़ित के फूफा सलीम ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष शमशाबाद सचिन चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुनसान रास्ते पर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षा मिल सके।वहीं पीड़ित परिजनों ने बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। हमला क्यों किया गया, इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd