Breaking News

OBC महासभा के महासम्मेलन में जातीय जनगणना का मुद्दा प्रमुखता से उठा

नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रफी मार्ग पर OBC महासभा की ओर से महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सिंह बघेल ने की। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीर सिंह बघेल ने OBC समाज की जनगणना के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा, “OBC की गणना नहीं तो जनगणना नहीं।” उन्होंने OBC समाज की जनगणना को लेकर अपनी बात रखते हुए समाज को संगठित होकर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।सभी ओबीसी को एक जुट होकर अपने अधिकार के प्रति संघर्ष शील बनाना होगा
महासम्मेलन में रंग बहादुर, अब्दुल राशिद मंसूरी, सुरेंद्र बघेल सांसद पप्पू यादव , चंद्र प्रकाश सहित केरल, पटना, दिल्ली, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर OBC महासभा की दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी मोमना बेगम ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी और समाज की आवाज को मीडिया के माध्यम से लगातार उठाती रहेंगी।महासम्मेलन के दौरान OBC समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd