Breaking News

देव दीपावली पर पर्यटकों की जेब काटने पहुंचे 14 शातिर चोर गिरफ्तार, गिरोह में महिलाएं भी शामिल

आंध्र प्रदेश के अंतरराज्यीय गिरोह का सिगरा पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो चोरी के मोबाइल और 57,960 रुपये नकद बरामद

वाराणसी। देव दीपावली के दौरान काशी में उमड़ने वाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में आए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सिगरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 14 महिला और पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए गए हैं। इनके कब्जे से पर्यटकों के चोरी किए गए दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 57 हजार 960 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि देव दीपावली के अवसर पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के इरादे से आया एक अंतरराज्यीय गिरोह सोनिया चौकी क्षेत्र स्थित एनपीएस गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश देकर सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने वनप्लस और ओप्पो कंपनी के दो चोरी के मोबाइल फोन तथा पर्यटकों से चोरी किए गए 57,960 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में वल्लभा यादमनि, इटा कृष्णा वेनी, समुद्राला रवानम्मा, अंगडी द्वारका, कोलावल्ली मरियम्मा, गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन उर्फ डूम्मू, पशुपुलाती लक्ष्मी, मालेल्ला साईगोपी, समुद्रालम मैरी, समुद्राला रवानम्मा, गोदावरी गुज्जी, जांपा किरन कुमार, इट्टा वेंकटेश और बोज्जागन रूद्रावीना शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनके खिलाफ आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, गुंटकल और ईस्ट गोदावरी क्षेत्र में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के दौरान चोरी के आठ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस मामले में थाना सिगरा में मुकदमा संख्या 0482/2026 धारा 317(2) और 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, सोनिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ शाही, उपनिरीक्षक सलमान खान, उपनिरीक्षक डाली साहू, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, जटाशंकर पांडेय, विनय चौरसिया, अनीश गौड़, तारकेश्वर गौड़, महिला कांस्टेबल दीपांजली मिश्रा और महिमा तिवारी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd