प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अपघटक पर ड्रॉप मोर क्रॉप अंतर्गत एक दिवसीय द्वितीय कृषक प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र कलीपुर वाराणसी में आयोजित कराया गया।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अपघटक पर ड्रॉप मोर क्रॉप अंतर्गत एक दिवसीय द्वितीय कृषक प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र कलीपुर वाराणसी में आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत तकनीकी साहित्य का अनावरण भी किया गया, जिसकी प्रति प्रशिक्षणार्थी कृषकों में वितरित भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर ए0के0 नेमा, कृषि अभियंत्रण विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, डॉ हरे कृष्ण, प्रधान वैज्ञानिक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शहंशाहपुर, डॉ मनीष पांडेय, प्रभारी समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर, डॉ सर्वजीत ,डॉ पूजा, कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर, इंजीनियर राकेश यादव, जैन इरीगेशन, सुनील सिंह, जिला प्रबंधक, कोठारी एग्रीटेक प्रा0लि0 इत्यादि विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिनका स्वागत श्री सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी, वाराणसी द्वारा एकल पुष्प प्रदान कर किया गया। डॉ ए0के0 नेमा द्वारा बागवानी फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सुखाग्रस्त क्षेत्र के लोगों में अपार समृद्धि आई है। इस पद्धति से पौधों की आवश्यकता के अनुसार पानी दिया जाता है, इसमें पानी के संतुलित मात्रा होने से पौधों की बढवार अच्छी होती है तथा उत्पादन भी ठीक होता है , तथा पी0पी0टी0 के माध्यम से सूखा रक्षक एप के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिससे कृषकों को मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी होती है। इंजीनियर राकेश यादव द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से पानी बिजली तथा अन्य संसाधनों की बचत के बारे में तथा संयंत्र के रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ पूजा द्वारा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के उपयोग से पशुओं में चारा उत्पादन पशुओं की साफ सफाई इत्यादि में स्प्रिंकलर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई तथा पशुओं को मौसमी रोगों से बचाने के तकनीक भी बताया गया। ड0 सर्वजीत सीड टेक्नोलॉजिस्ट कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा वीजामृत, जीवामृत इत्यादि के बनानंे के तरीके एवं जैविक खादो का उपयोग तथा लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। श्री सुनील सिंह जिला प्रबंधक कोठारी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से सिचाई के सभी संयंत्रों की पहचान करना उसके लाभ तथा रखरखाव एवं उससे उत्पादित फसलों को जीवंत दिखाया गया। सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी, वाराणसी द्वारा विभाग में चलायो जा रहे कार्यक्रमों तथा किसानों द्वारा उसका लाभ कैसे लिया जाए इसकी संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। डॉ मनीष पाण्डेय वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर द्वारा औद्यानिक फसलों में ड्रिप स्प्रिंकलर मिनी स्प्रिंकलर इत्यादि संयंत्रों के फायदे एवं उससे होने वाले पानी की बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा प्रतिभागी कृषकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुधांशु कुमार सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषकों के साथ श्री संजीव श्री आनंद श्री अशोक श्री रोशन सुश्री रिचा एवं सुश्री नीतू, तथा शिशिर कुमार इत्यादि कर्मचारी भी उपस्थित रहे



