माननीय जिला जज वाराणसी ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना।

वाराणसी । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितंबर 2026 को किया गया है। जिसके प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी श्री संजीव शुक्ला द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज महोदय द्वारा कहा गया कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का भाग बनकर वादकारी अपने यातायात चालान, वैवाहिक मामले, घरेलू हिंसा मामले, मोटर दुर्घटना मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक मामले, उपभोक्ता फोरम मामले, भूमि अधिकरण मामले, सेवा सम्बन्धी मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य उपयुक्त दिवानी मामले को शान्ति पूर्ण तरीके से निस्तारित करा सकते है। इस अवसर पर मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री रामकेश, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश श्री आलोक कुमार तथा जनपद न्यायालय वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत कार्यरत समस्त पैरा लीगल वालन्टियर्स उपस्थित रहें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्री राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दिया गया।



