Breaking News
मनावर : एसडीओपी ने कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मनावर। मप्र – (शाहनवाज शेख) सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा धार जिले के मनावर ब्लॉक में कोविड-19 के टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान रथ को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर से एसडीओपी धीरज बब्बर, तहसीलदार सीएस धार्वे, सीबीएमओ जी एस चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोविड-19 के तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लोगो को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करने के लिए जागरुकता रथ चलाया जाएगा। यह रथ मनावर ब्लॉक के सभी गांवों में लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करेगा।
इस अवसर पर सेव द चिल्ड्रन के परियोजना समन्वयक उत्तम शर्मा, ब्लॉक सुपरवाइजर महेश कोटे व एम् आई एस सुरेश कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मनावर से बीपीएम मुकेश पाटीदार, बीसीएम कमल रावल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।



